अक्सर राह चलते आपको कुछ ऐसे पेड़ दिख जाते होंगे जिन्हें देखकर एक डर सा लगता है। जिन पर चमगादड़ लटके रहते हैं, खाली घोंसले टंगे रहते हैं लेकिन ये पेड़ उन सबसे अलग है।
इसे देखकर भले ही आपके ख्यालों में किसी भूतहा फिल्म का सीन नाचने लगे पर इसकी असलियत सुनकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। दरअसल ये पेड़ अलग सा इसलिए नजर आ रहा है क्योंकि ये चारों ओर से रेशम से ढका हुआ है।
जी हां, बीहड़ में खड़े मुर्दा पेड़ से अलग इस पेड़ को हजारों रेशम के कीड़ों ने अपनी लार से निकलने वाले रेशम के धागे से लपेट रखा है।
डेलीमेल की खबर के अनुसार, फोटोग्राफर थॉमस मारेंट अपने एक दोसत के साथ टहल रहे थे और उसी समय उन्होंने ये फोटो ली।
दरअसल आपको पेड़ पर रेशम के धागे के अलावा और कुछ भी नजर नहीं आ रहा होगा क्योंकि कीड़ों ने सारी पत्तियां चबा डाली हैं।
देखें ये अनूठी तस्वीर: