फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं 'टमाटर' की ये खूबी

Tue, 08 Jan 2013 01:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल कई लोग खाना खाते समय सब्जी से टमाटर को अलग कर देते हैं। बच्चे भी टमाटर खाने में आनाकानी करते हैं। लेकिन यही टमाटर अपने दम पर आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। जी हां टमाटर में इतना दम है कि वो कैंसर जैसी बीमारी को पास तक फटकने नहीं देता।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि टमाटर में मौजूद रसायन लाइकोपीन स्ट्रोक और कैंसर के खतरे को कम करने में काफी मददगार हो सकता है। लेकिन सीधे तौर पर टमाटर के सेवन से इस रसायन का लाभ नहीं लिया जा सकता है। इसलिए वैज्ञानिकों ने लाइकोपीन आधारिक एक दवाई बनाई है। इस दवा का नाम है एटेरोनोन।

अभी तक इस लाइकोपीन को सिर्फ रक्तवाहिनियों के प्रवाह को सुचारू बनाने के लिए लाभदायक माना जाता था। कुछ और प्रयोगों के बाद सामने आया है कि प्राकृतिक रूप से मिलने वाले इस रसायन को मरीजों की रक्तवाहिनियों को ज्यादा प्रभावी बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह दवा, ह्दय संबंधी रोग के खतरे को कम करने में काफी असरकारक हो सकती है।
विज्ञापन


कैम्ब्रीज यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर इयान विलकिंसन की मानें तो शोध के दौरान सामने आए नतीजे काफी अच्छे हैं। हालांकि यह कैमिकल स्ट्रोक के खतरे को कितना कम कर सकता है, इसके लिए अभी कुछ और शोध करने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें