बरसात के मौसम में जमीन से बाहर निकलर इधर-उधर फुदकते मेंढक तो आपने कई बार देखे होंगे लेकिन ये उनसे बहुत अलग है।
बचपन में हम सभी मेंढक को पकड़ने की कोशिश करते हैं और इस चक्कर में न जाने कितनी बार खुद ही फुदकने लगते हैं पर भूले से भी इस मेंढक को पकड़ने की कोशिश मत कीजिए। वरना कुछ भी हो सकता है।
लड़के ने कुत्ते में भर दी हवा, हो गया भगवान को प्यारा
डेली मेल की खबर के अनुसार, 50 पैसे के सिक्के से भी छोटा ये मेंढक कोई ऐसा-वैसा मेंढक नहीं है। मध्य अमेरिका में पाया जाने वाला ये मेंढक इतना जहरीला है कि इसे छूने से मौत भी हो सकती है।
दो सेमी के इस मेंढक की त्वचा पर एक ऐसा जहरीला पदार्थ होता है जो काफी घातक साबित हो सकता है। इसके स्पर्श से व्यक्ति अपंग हो सकता है और उसका हार्ट फेल भी हो सकता है।
एक ऐसा परिवार जहां बाप, बेटा और मां सभी हैं बलात्कारी
देखने में ये मेंढक बेहद नन्हे और नुकसान नहीं पहुंचाने वाले लग सकते हैं लेकिन ये महज छलावा है। इस मेंढक की त्वचा से रिसने वाला प्यूमिलियोटॉक्सिन सीधे मानव-श्वसन प्रणाली पर हमला करता है।
सोनागाछी, जहां पैदा होते ही वेश्या बन जाती है लड़की
मुख्य रूप से वर्षा वनों में पाए जाने वाले इस मेंढक की ये तस्वीरें वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर सिमोन पियर्से ने ली है। वो बताते हैं कि वो अमेरिका के पिको बोनितो नेशनल पार्क से गुजर रहे थे तभी उन्हें कुछ हलचल दिखी, उन्हें लगा कि चीटियां है, पर यहां ये मेंढक था। जो अठन्नी के सिक्के से भी छोटा था।