फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या देखा है आपने अंगूठा छाप तरबूज

Sat, 06 Jul 2013 10:48 AM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने तरबूज तो कई बार खरीदे होंगे लेकिन इतने छोटे तरबूज के बारे में शायद ही पहले कभी सुना या देखा होगा। अमूमन तरबूज कम से कम एक किलो का तो होता है ही लेकिन शंघाई के एक फार्म में दुनिया का सबसे छोटा तरबूज उगाया गया है।
विज्ञापन


तरबूज ने बनाया स्टार

ई-चाइना सिटीज के मुताबिक, अंगूठे के आकार का ये तरबूज देखने में बिल्कुल सामान्य तरबूज जैसा ही है। 3 सेमी के इस तरबूज को न तो काटने की जरूरत है और न ही छीलने की, ये है ही इतना छोटा कि बस मुंह में डाला और खा लिया।

आप सोच रहे होंगे कि इतने छोटे से तरबूज में स्वाद क्या होगा, तो घबराइए नहीं ये नन्हा तरबूज खाने में काफी अलग है। आपको इसमें ककड़ी, नींबू और तरबूज तीनों फलों का स्वाद मिलेगा।
विज्ञापन


कभी नहीं खा पाएंगे तरबूज

खास बात ये है कि अमूमन जहां तरबूज लताओं से जमीन पर उगते हैं वहीं ये तरबूज पेड़ पर पैदा होता है। अंगूठे के आकार वाले इस तरबूज का नाम पेपक्वीनो है, जो मूल रूप से दक्षिण अमेरिकी प्रजाति है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें