विज्ञान के मुताबिक रोशनी की रफ्तार, ध्वनि से ज्यादा होती है। इस लिहाज से हमें चीजें दिखती पहले हैं और सुनाई कुछ क्षण बाद देती हैं। लेकिन ये एक ऐसा शख्स है जिसने विज्ञान के इस नियम को मात दे दी है।
डेली मेल की ख्ाबर के अनुसार, अगर आप सोच रहे हैं कि ये कोई जादू है तो ऐसा नहीं है। 67 साल के इस शख्स का नाम पीएच है। असल नाम क्या है, ये तो नहीं पता क्योंकि दुनिया इन्हें पीएच के नाम से ही जानती है।
पीएच एक दुर्लभ किस्म के दिमागी असंतुलन से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से उन्हें लोगों की बात पहले सुनाई देती है और उनके हिलते हुए होंठ बाद में दिखाई देते हैं।
सुनो आंखों की आवाज
ये कुछ वैसा ही है, जैसे अगर किसी फिल्म को अच्छे से एडिट न किया जाए तो सुनाई पहले देता है और होंठ बाद में दिखाई देते हैं। दरअसल शुरू से ऐसा नहीं था लेकिन एक सर्जरी के बाद उन्हें ये बीमारी लग गई।
बाद में उन्हें जब कुछ अजीब लगा तो उन्होंने इसकी डॉक्टरी जांच कराई। डॉक्टरों ने पीएच के दिमाग के उस हिस्से की जांच की जो आवाज और समय में अनुपात बनाने का काम करता है।
डॉक्टरों के मुताबिक, पीएच का दिमाग ध्वनि की तुलना में रोशनी को बाद में पढ़ता है। पीएच के इलाज से जुड़े डॉक्टर एलियट फ्रीमैन का कहना हे कि अब वो ऐसा तरीका सोच रहे हैं जिससे पीएच सामान्य हो सकें।
दिमाग की इसी गड़बड़ी के चलते पीएच सुनते पहले हैं और देखते बाद में हैं।