चोरी करने के कितने उपाय! कोई सेंध मारकर चोरी करता है, तो कोई पिस्तौल के दम पर। पर ये किस्सा सुनकर आप दंग रह जाएंगे, जिसमें एक घर में औरत के हुस्न का झांसा देकर चोरी कर ली गई।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, टेनेसी में चोरों के एक गिरोह ने आराम से चोरी करने का एक नायाब तरीका खोज निकाला।
क्रॉविल पुलिस ने बताया कि टेनेसी में एक आदमी स्वीमिंग पूल में नहा रही औरत को देखकर इतना मुग्ध हो गया कि उसे ये होश ही नहीं रहा कि उसके घर में चोरी हो रही है।
यह महिला और इसका पति चोरी में महारत रखते हैं और इस बार उन्होंने अपने ही पड़ोसी को निशाना बनाया। बीवी और शौहर, दोनों उसके घर पहुंचे।
कुछ देर बाद शौहर चला गया, तो इस महिला ने 54 वर्षीय स्टीफन से पूछा कि क्या वो उसके स्वीमिंग पूल में न्यूड होकर नहा सकती है। इस पर स्टीफन ने हामी भर दी और महिला अपने कपड़े उतारकर पूल में चली गई और 20 मिनट तक उसकी निगाहें उसके हुस्न पर अटकी रहीं।
जब ये महिला नहाकर अपने घर चली गई, तो स्टीफन को अपने घर का होश आया। अंदर जाने पर उसके होश फाख्ता हो गए क्योंकि घर लुट चुका था और लगभग सारा कीमती सामान नदारद था।