ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी कि सुबह का भूला अगर शाम को वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते और इस चोर की कहानी इस पर बिल्कुल सटीक बैठती है।
मेट्रो की खबर के अनुसार, अब से करीब 11 साल पहले कियोसावान्ह जायार्थ नाम के शख्स की दुकान पर किसी अज्ञात डकैत ने डाका डाला था और स्टोर लूटकर चला गया था।
जायार्थ को उम्मीद भी नहीं रही होगी कि उनके लुटे पैसे कुछ इस तरह से उनके पास आएंगे। 11 साल बाद उनके पास एक खत आया और साथ में 250 डॉलर भी।
चिट्ठी में उस चोर ने 11 साल पहले किए गए अपने काम के लिए माफी मांगी थी और पैसे वापस किए थे। चोर ने अपने खत में लिखा कि 11 साल पहले उसे ड्रग्स की लत थी लेकिन अब वो इससे छुटकारा पा चुका है और वो अपनी गलती के लिए माफी मांगना चाहता है।
पढ़िए एक चोर का खत: