फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चोर ने कर रखी थी 'मुर्दों की नींद हराम'

Mon, 25 Feb 2013 10:39 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमी जीवन भर काम और पैसे के पीछे भागता है लेकिन अंतिम समय में शांति से कब्र में जा लेटता है। लेकिन ताइवान के एक चोर ने मुर्दो की नींद तक हराम कर रखी थी। इस चोर की नजर में मृतकों को पहनाए जाने वाले गहनों पर रहती थी और मौका मिलते ही ये मुर्दो के जेवर उड़ा लेता था। अब आप सोच रहे होंगे कि कोई मुर्दों से जेवर कैसे चोरी कर सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे।
विज्ञापन


पुलिस को किया हलकान
मामला ताइवान की युनलिन काउंटी के कब्रिस्तान का हैं जहां कब्रों की खुदाई कर होने वाली चोरी से पुलिस परेशान हो चुकी थी। लेकिन सर्विलांस की मदद के चलते मुर्दो के जेवर चुराने वाला 'कब्र स्पेशलिस्ट' चैंग नामक चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

कैसे करता था चोरी
ये चोर कई सालों से युनलिन काउंटी में कब्रों की खुदाई करके ताबूतों से करोड़ों के गहने और जेवरात चुरा रहा था। पुलिस को अंदेशा है कि चेंग नामक ये चोर अभी तक करीब 500 ताबूतों से पांच लाख डॉलर के जेवरात चुरा चुका है। चोर इतना शातिर था कि वो देर रात को कब्रिस्तान जाता और वहां कब्र की खुदाई करके ताबूतों में छेद कर दिया करता था। फिर उस छेद से शव की हाथ में पहने गए सोने की चूड़ियां और अंगुठियां चुरा लेता था।
विज्ञापन


मामला तब उलटा पड़ा जब 2009 से पुलिस ने सर्विलांस कैमरे की मदद से इस चोर को एक कब्रगाह से बाहर निकलते देखा। ताइवान में परंपरानुसार शवों को जेवर पहनाकर ही दफनाया जाता है। लोगों का विश्वास है कि अंतिम यात्रा पर जाने वाले शख्स को सजा संवार कर भेजा जाना चाहिए और इसीलिए शव को दफनाते समय लोग मृतक को काफी जेवरात पहनाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें