फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय री किस्मत, चोर ने लगा लिया पुलिस का नंबर

Tue, 21 May 2013 12:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करने चले थे कुछ और हो गया कुछ और। कुछ ऐसा ही गड़बड़झाला दो चोरों के साथ हो गया जब एक चोर की जेब में रखे मोबाइल से पुलिस को नंबर लग गया।
विज्ञापन


मामला केलीफोर्निया का है, यहां दो चोर एक कार से ड्रग्स चुराने का प्रयास कर रहे थे। एकाएक एक चोर की जेब में रखे मोबाइल से गलती से 911 नंबर (पुलिस सहायता केंद्र) का नंबर लग गया।
विज्ञापन


पुलिस सहायता केंद्र में बैठी ऑपरेटर ने फोन उठाया और बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब न मिलने पर ऑपरेशन को शंका हुई।

ऑपरेटर ने करीब 35 मिनट तक दूसरी तरफ दो चोरों के बीच हो रही बातचीत सुनी और अधिकारियों को इस पूरे मामले की जानकारी दे दी।

ऑपरेटर ने सुना " ये बोल्ट पकड़ो और हथौड़ा मुझे दो"। शीशा टूटने की आवाज के साथ ही ऑपरेटर को यकीन हो गया कि कार चोरी हो रही है या फिर कार से कुछ चुराया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बीच रास्ते में चोर धर लिए गए। चोरों के पास से कार से चुराए गए ड्रग्स बरामद हुए हैं।

खास बात ये रही कि गिरफ्तारी तक चोरों का मोबाइल ऑपरेटर के नंबर से कनेक्ट था और चोरों को इसका बिलकुल अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें