फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! एक ही साल में दो बार मां बनेगी ये महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इस औरत को भी एकबार के लिए यकीन नहीं हुआ कि एक बच्चे को जन्म देने के 8 हफ्ते बाद ही वो दोबारा गर्भवती हो गई हैं। दिलचस्प बात ये थी कि इस बार उसके गर्भ में एक या जुड़वा बच्चें नहीं बल्कि तीन-तीन बच्चे पल रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

पहले बच्चे को जन्म देने के बाद ही हुआ ये

साराह वार्ड नाम की इस महिला की उम्र 28 वर्ष है। उन्हें इन तीन बच्चों के गर्भ में होने का पता तब चला जब उनके पहले बच्चे को पैदा हुए केवल 8 सप्ताह हुए थे।

इन तीन बच्चों का जन्म मार्च में होगा, जब उनका पहला बच्चा महज 9 महीने का होगा।

डरे हुए भी हैं और खुश भी

वार्ड का कहना है कि वो उनके पार्टनर बेन स्मिथ इस बात ये बहुत खुश हैं कि उनके घर चार बच्चे होंगे लेकिन उन्हें इस बात की चिंता भी है कि वो रहेंगे कैसे?

दरअसल, बेन और वार्ड एक कमरे के घर में रहते हैं और अब उन्हें इस बात ‌की चिंता है कि वो अपने चार बच्चों के साथ रहेंगे कैसे?

तीन बच्चों में से एक है लड़की

जिस अस्पताल में वार्ड ने अपनी जांच कराई थी वहां पहले उन्‍हें कहा गया था कि वो तीन बच्चों की मां बनने वाली हैं लेकिन उन्हें ये भी पता चल गया है कि उनके तीन बच्चों में से एक लड़की है।
विज्ञापन

अचानक हुआ ये सब

वार्ड बताती हैं कि पहली बार गर्भधारण करने में उन्हें काफी समय लगा लेकिन पहले बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने एक महीने बाद जब दोबारा संबंध बनाए तो उनका मासिक चक्र बिगड़ गया।

वार्ड बताती हैं कि बेन ने उनसे मजाक में कहा कि लगता है वो दोबारा गर्भवती हो गई। पर जब उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि वो वाकई गर्भवती हैं और उनके गर्भ में तीन बच्चे पल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें