कुछ बच्चों के पास खेलने के लिए प्यारी प्यारी बिल्लियां होती हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया का एक नन्हा बच्चा दुनिया की सबसे खतरनाक बिल्ली यानी शेर के साथ खेलता और मस्ती करता है।
तीन साल के ब्रेक्सटन की फैमिली एक सर्कस "स्टारडस्ट" चलाती है परिवार के सभी सदस्य जानवरों को ट्रेनिंग देते हैं। इसी क्रम में ब्रेक्सटन दक्षिण अफ्रीका से लाए गए इस शेर शावक जिंबी को ट्रेनिंग देता है।
ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों की दोस्ती हो गई और जिंबी अपने नन्हे ट्रेनर के साथ काफी आत्मीय हो चुका है। ब्रेक्सटन के अलावा उसकी नन्ही बहन पीसस भी जिंबी के साथ काफी खुल चुकी है और उसे अपने हाथ से खाना खिलाती है।
इन तीनों की दोस्ती को देखकर लगता है मानो ट्रेनिंग के नाम पर दोनों को खेलने के लिए खिलौना दे दिया गया हो। पीसस जिंबी के अलावा सर्कस में मौजूद अन्य जानवरों की भी इतने ही प्यार से देखभाल करती है।
ये परिवार जगह जगह डेरा डालकर सर्कस चलाता है और इस सर्कस में काफी सारे जानवर हैं। ब्रेक्सटन के पिता ही सर्कस के अधिकतर जानवरों को प्रशिक्षित करते हैं और ब्रेक्सटन की मां स्टेज पर घोड़ों के साथ प्रोग्राम करती है।