अगर आप बनाने का प्लान बना रहे हैं तो पर ज्यादा माथापच्ची करने की जरूरत नहीं। मेनेगिनी का नया अलमीरा फ्रिज आपके किचन की सभी जरूरतों को पूरा कर देगा। ये फ्रिज नहीं बल्कि पूरा किचन है। आर्ट ऑफ किचन और माड्यूलर किचन के जमाने में ये फ्रिज तहलका मचा सकता है क्योंकि इसमें कॉफीमेकर और टीवी के अलावा इतने फीचर हैं कि आप देखने के बाद इसे लिए बिना नहीं रह सकेंगे।
निर्माता कंपनी ने इस अनोखे और मल्टीपरपज फ्रिज को बनाने में काफी चीजों का ध्यान दिया है। इस फ्रिज में कॉफी बनाने की मशीन फिट की गई है ताकि काफी बनाने के लिए अलग से गैस न जलानी पड़े। यही नहीं होममेकर को आराम देने के लिए होम मेकर के अंदर ही फ्लेट स्क्रीन का टीवी भी फ्रिज के भीतर ही लगाया गया है।
निर्माता कंपनी की तरफ से 'द मेनेगिनी ला केंबूसा कूलिंग यूनिट' कहलाने वाले इस फ्रिज में तापमान को कंट्रोल में रखने के लिए ऑटो कंट्रोल पेंट्री भी है जो गर्म खाने के लिए आपको जहमत नहीं उठाने देगी। फ्रिज में माइक्रोवेव ओवन और स्टीम ओवन के लिए भी जगह निकाली गई है। यानी कि एक फ्रिज जो आपके किचन की सभी जरूरतों को पूरा कर सकेगा।
हालांकि इस फ्रिज को पाने के लिए आपको जेब से अच्छी खासी रकम निकालनी पड़ेगी। फ्रिज की कीमत 41,500 डीलर रखी गई है और इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि लंदन की रिटेलर कंपनी रोबेज ने कहा है कि वो वो एक सप्ताह में 100 से ज्यादा ला कैंबूसा नहीं बेच पाएगी।