फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी भूल: जाना था जापान, पहुंच गए चीन

Wed, 22 May 2013 09:31 PM IST
न्यूयार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर कुमार के गाए इस मशहूर फिल्मी गीत से मिलते-जुलते हादसे का सामना एक अमेरिकी दंपति को वास्तविक जीवन में करना पड़ा। हादसे की वजह बनी विमान कंपनी की भूल।
विज्ञापन


विमान कंपनी की लापरवाही दंपत्ति को इतनी भारी पड़ी की वे निकले तो थे अफ्रीकी महाद्वीप के लिए लेकिन जब विमान से उतरे तो अपने को एशियाई महाद्वीप में पाया।

दरअसल 31 साल की सैंडी व्लादिवियेसो अपने पति ट्रेट वो ( 39)  के साथ अपनी एक पूर्व सहयोगी से मिलने के लिये अफ्रीकी देश सेनेगल की राजधानी डाकर जा रही थी।
विज्ञापन


लेकिन तुर्की की विमानन कंपनी की गलती से वह अफ्रीका महाद्वीप स्थित इस देश के बजाए एशिया महाद्वीप स्थित बंग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंच गयी।

सैंडी के मुताबिक उन्हें पहले विमानन कंपनी की इस गलती का पता ही नहीं चल पाया था।

वे विमान से पहले तुर्की पहुंची और वहां से सेनेगल जाने के लिये दोबारा उड़ान भरने के कुछ घंटे बाद उन्होंने जाना कि वह विमान सेनेगल नहीं बल्कि बंगलादेश जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जब विमान पारिचारिका ने बंग्लादेश का नाम लिया, तब भी उन्हें पता नहीं चल पाया। दरअसल उन्हें विमान पारिचारिका की बोली समझ में नहीं आयी थी। कुछ घंटे बाद जब वे ढाका उतरे तब उन्हें सच्चाई का पता चला।
विज्ञापन


इस गलती के बदले विमानन कंपनी ने उनसे माफी मांगी और उन्हें दूसरे विमान से वापस तुर्की भेजा जहां से उन्हें डाकर के लिये निशुल्क भेजा गया।

दंपती को हुई असुविधा के प्रति शर्मिंदा विमानन कंपनी ने उन्हें दो मुफ्त टिकट भी दिये, जिससे वे उनकी विमान सेवा का लाभ उठाकर कहीं भी जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें