एक मासूम लड़की को वो वीकेंड भुलाए नहीं भूलता जब नब्बे लोगों ने उसका बलात्कार किया। नए जमाने में सेक्स गुलामी की शिकार ये लड़की उस वक्त सोलह साल की थी जब वो 90 लोगों की हवस का शिकार बनी। इस लड़की को महंगे गिफ्ट और डिनर का लालच देकर सेक्स गुलाम बना लिया गया और कई महीनों तक यौन उत्पीड़न किया गया।
ब्रिटेन में सेक्स स्लेवरी पर सेंटर फॉर सोशल जस्टिस की मंगलवार को जारी होने वाली रिपोर्ट में मासूम लड़की के साथ हुए बलात्कारों का भी जिक्र है। लेकिन अचंभे की बात है कि कमेटी के सदस्यों का कहना है कि लड़की उस समय बड़े खतरे में नहीं थी क्योंकि वो गिफ्ट के लालच में सेक्स गुलाम बन गई थी।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2011-12 के दौरान मार्डन सेक्स स्लेवरी का शिकार बनी लड़की मात्र 16 साल की थी। एक साप्ताहंत पर 90 से ज्यादा लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया और उससे बाद लड़की बेहद सदमे में चली गई।
सेंटर के अधिकारियों से बातचीत करने को तैयार हुई लड़की ने अपने भयावह अनुभव साझा किए। हालांकि डाक्टरों का कहना है कि इतने ज्यादा बलात्कार सहने के बाद लड़की ट्रॉमा अवस्था में है और उसके दिमाग और शरीर पर इसका बहुत बुरा असर पड़ा है। लेकिन फिर भी लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी व्यथा अधिकारियों को सुनाई।
डेली मेल के अनुसार समिति की रिपोर्ट कहती है कि 2011-12 में ब्रिटेन में 1000 से ज्यादा सेक्स स्लेवरी के मामले दर्ज हुए। हालांकि हकीकत इससे जुदा है और यह आंकड़ा कई गुना ज्यादा हो सकता है। लालच देकर और गरीब घरों की लड़कियों को सेक्स गुलाम बनाकर ह्यूमन ट्रैफिकिंग करने का धंधा ब्रिटेन में जोरों पर है।
इस तरह के मामलों में ब्रिटिश और विदेशी लड़कियों को दोस्ती के जाल में फंसाकर सेक्स धंधे में धकेला जा रहा है। सेक्स स्लेव बनाने के बाद या तो लड़कियों की विश्व स्तर पर दलाली की जाती है या फिर उन्हें घरेलू नौकरानी के तौर पर भेजा जाता है।