फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा दिलचस्प है इन जुड़वा बहनों की दास्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सी शक्ल, एक सा शरीर और एक सी चाल-ढाल। जुड़वा बच्चे कुछ ऐसे ही होते हैं। जिनमें अंतर कर पाना बेहद मुश्किल होता है। कई बार तो वो एक-दूसरे से इतने मिलते हैं कि उन्हें जन्म देनी वाली मां भी उनमें अंतर नहीं कर पाती।
विज्ञापन


लड़के ने कुत्ते में भर दी हवा, हो गया भगवान को प्यारा

कहें तो एक-दूसरे को देख लो, आइना देखने की जरूरत ही नहीं। पर इन बहनों के साथ ऐसा नहीं है। इन्हें पहचानने में किसी को कोई परेशनी नहीं, दोनों जुड़वा तो हैं पर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग।

पता ही नहीं चला कि गर्भ में वो भी है

टेक्सास में रहने वाली सिएना 'सिन्नी' बेरनाल जब मां के गर्भ में थीं तो किसी को पता भी नहीं था कि गर्भ में एक नहीं दो बच्चे हैं। छह महीने के गर्भकाल के दौरान उनकी मां के गर्भ में केवल उनकी बहन की पहचान हो पाई थी।

एक ऐसा परिवार जहां बाप, बेटा और मां सभी हैं बलात्कारी

रीढ़ की हड्डी में एक किस्म की बीमारी के कारण सिन्नी का पूर्ण विकास नहीं हो पाया है। इसी वजह से वो अपनी जुड़वा बहन की छोटी बहन नजर आती हैं।

ब्वॉयफ्रेंड छोड़कर चले जाते हैं

वो बताती हैं कि अब तक उनके तीन ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं लेकिन सब उन्हें छोड़कर चले गए। क्योंकि उनक अंदर कमी है। हालांकि उनकी बड़ी बहन सिएरा पूरी तरह से सामान्य है और वो सिन्नी को कई चीजों में काफी मदद करती है।

अब भी जरूरत है सर्जरी की

वो बताती हैं कि अपने आकार की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है लेकिन वो इसका डटकर सामना करती हैं। सिएना को अभी भी ऑपरेशन की जरूरत है। ताकि उनकी हड्डियों को ठीक किया जा सके।
विज्ञापन

डांस का है शौ‌क

सिन्नी और उनकी बहन को डांस का शौक है। वो कहती हैं कि उन्हें डांस करना बेहद पसंद है। अपने छोटे आकार को लेकर वो दुखी जरूर हैं पर जिंदगी को लेकर जिंदादिल।

सोनागाछी, जहां पैदा होते ही वेश्या बन जाती है लड़की

डेली मेल के अनुसार, उनका कहना है कि वो ऐसे लोगों की मदद करना चाहती हैं जो छोटे आकार के हैं। वो मानती हैं कि लोगों को छोटे आकार वालों के साथ संवेदना रखनी चाहिए और उन्हें बेहतर से बेहतर माहौल देने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें