टीचर का अपने स्टूडेंट्स को सजा देना काफी सामान्य बात है। आपको भी अपने टीचर से कभी न कभी मार तो जरूर पड़ी होगी लेकिन इस टीचर की ओछी करतूत सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
सियोल के एक हाईस्कूल के 55 वर्षीय टीचर की हरकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस हरकत के बाद उसे जेल में बंद कर दिया गया।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक बच्चा इस टीचर की क्लास में गाने सुन रहा था। जब टीचर की नजर उस पर गई तो उसने इशारों में ऐसा न करने को कहा।
शायद बच्चे को समझ नहीं आया और उसने गाना बंद नहीं किया। बस फिर क्या था, टीचर ने उसे अपने पास बुलाया और खूब पीटा।
हद तो तब हो गई जब गुस्साए टीचर ने क्लास के बाहर जाकर अपनी पैंट उतार दी और हस्तमैथुन करने लगा।
यांगचियोन पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है लेकिन ये स्पष्ट हो गया है कि उसे कोई मानसिक बीमारी नहीं है।
दूसरी ओर आरोपी टीचर का कहना है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। स्कूल प्रशासन ने उसे स्कूल से निकाल दिया है।