फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से जी न भरा तो टीचर ने कर दिया कुछ ऐसा...

Fri, 07 Jun 2013 04:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर का अपने स्टूडेंट्स को सजा देना काफी सामान्य बात है। आपको भी अपने टीचर से कभी न कभी मार तो जरूर पड़ी होगी लेकिन इस टीचर की ओछी करतूत सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन


सियोल के एक हाईस्कूल के 55 वर्षीय टीचर की हरकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस हरकत के बाद  उसे जेल में बंद कर दिया गया।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक बच्चा इस टीचर की क्लास में गाने सुन रहा था। जब टीचर की नजर उस पर गई तो उसने इशारों में ऐसा न करने को कहा।

शायद बच्चे को समझ नहीं आया और उसने गाना बंद नहीं किया। बस फिर क्या था, टीचर ने उसे अपने पास बुलाया और खूब पीटा।

हद तो तब हो गई जब गुस्साए टीचर ने क्लास के बाहर जाकर अपनी पैंट उतार दी और हस्तमैथुन करने लगा।

यांगचियोन पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है लेकिन ये स्पष्ट हो गया है कि उसे कोई मानसिक बीमारी नहीं है।

दूसरी ओर आरोपी टीचर का कहना है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। स्कूल प्रशासन ने उसे स्कूल से निकाल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें