मौजूदा समय में टैटू बनवाना काफी आम हो गया है। राह चलते आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिन्होंने अपने शरीर पर कहीं न कहीं कुछ टैटू बनवा रखा होगा। कोई प्रेमी का नाम बनवाता है, तो कोई कुछ कलात्मक। जिसकी जैसी पसंद वैसा टैटू।
एक मां का दुख, लड़कियों के करीब नहीं जा सकता उसका बेटा
पर इस महिला का पूरा शरीर ही टैटू से रंगीन है। पर खबर ये नहीं है, खबर तो कुछ और ही है। जिसे पढ़ने के बाद आप इस महिला के लिए सहानुभूति रखने लगेंगे।
416 घंटे में बना है ये टैटू
फरान एटकिंसन नाम की इस महिला ने पिछले तीन साल में अपने शरीर को ऐसा बनाया है। उन्हें देखकर लगता है कि मानो उन्होंने कोई बेहद रंग-बिरंगी पोशाक पहन रखी है।
सोनागाछी, जहां पैदा होते ही वेश्या बन जाती है लड़की
3 साल के वक्त में उन्होंने 416 घंटे अपने शरीर को कष्ट देकर ऐसा किया है।
पर क्या है कमी?
फरान के इस खूबसूरत शरीर को देखकर हम और आप भले टैटू की मिसाल दें लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकतीं। वो अपने इस खूबसूरत शरीर को देख नहीं सकतीं।
वो नेत्रहीन हैं, उन्हें रेटीनाइटिस पिग्मेंटोसा नाम की बीमारी है। हालांकि ये बीमारी उन्हें किशोरावस्थ में हुई।
एक बच्चे की मां फरान का कहना है कि उन्हें दुख तो होता है कि वो अपने शरीर को देख नहीं सकतीं लेकिन उनके पति और टैटू मेकर उन्हें बता देते हैं कि वो कैसी नजर आ रही हैं।
बन सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड
फरान को लगता है कि वो दुनिया की ऐसी पहली महिला हैं जिसके शरीर पर इतने टैटू हैं। वो अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी भेजना चाहती हैं।
एक ऐसा परिवार जहां बाप, बेटा और मां सभी हैं बलात्कारी
डेली मेल के अनुसार, वो बताती हैं कि उन्होंने अपना पहला टैटू 25 साल पहले बनवाया था और अब उनका पूरा शरीर टैटू से ढका हुआ है।