ब्रिटेन के मैथ्यू व्हीलन के बारे में आपने सुन रख होगा। ब्रिटेन में टैटू किंग नाम से मशहूर मैथ्यू के लिए उनका ये सम्मान अब आफत बन गया है।
हैरतअंगेज! मेक-अप करती नहीं खाती है ये लड़की
दरअसल, इन सबके पीछे वजह उनका नाम है। वो पहले ही साल 2007 और 2009 में अपना नाम बदल चुके हैं। लेकिन अब उनका परिचय 'किंग ऑफ इंक लैंड किंग बॉडी आर्ट दा एक्सट्रीम इंक-एलटे' है।
डेली मेल के अनुसार, नाम भले ही खासा दिलचस्प हो लेकिन अब ये उनके लिए सिरदर्द बन चुका है। क्योंकि इसी नाम की वजह से उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं हो रहा।
औरत ने जज से कहा, 'मुझे सेक्सी कहकर बुलाओ'
मैथ्यू ने ड्राइविंग लाइसेंस की फोटोकॉपी भी भेजी थी, यहां तक की पूरी फीस भी जमा कर दी थी लेकिन बावजूद इसके उनका पासपोर्ट रिन्यू करने से मना कर दिया गया।
मैथ्यू का लगभग 90 फीसदी शरीर टैटू से ढका हुआ है। टैटू के प्रति उनके जुनून का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि उनकी आंखों तक में टैटू है।
कर्ज चुकाने के डर से बदल लिया सेक्स, औरत बन गई आदमी
मैथ्यू का कहना है कि उन्होंने सारी प्रक्रियाएं पूरी की थी फिर एक दिन उनके पास पासपोर्ट विभाग के एक अधिकारी का फोन आया और उसी ने उनसे ये कहा। अधिकारी का कहना था कि उनका नाम बेहद असामान्य है इसलिए उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं हो सकता।
फिलहाल मैथ्यू इसके खिलाफ मानवाधिकार की शरण में जाने की योजना बना रहे हैं।