फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दुबई में कीजिए ताजमहल का दीदार

Thu, 04 Oct 2012 01:21 PM IST
दुबई
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में ताजमहल की प्रतिकृति ताज अरबिया बनाया जा रहा है जो मूल ताज से कहीं बड़ी होगी। लिंक ग्लोबल ग्रुप ताज अरबिया का विकास ‘फाल्कनसिटी आफ वंडर्स’ के रूप में ‘द वर्ल्ड इन ए सिटी’ परियोजना के तहत कर रहा है। इस परियोजना में अनेक आवासीय व वाणिज्यिक भवन होंगे जिनमें एक मेगा रिटेल हब शामिल है।
विज्ञापन


इस परियोजना के तहत दुनिया भर से वास्तुकला के कई श्रेष्ठ नमूनों की प्रतिकृतियां बनाई जाएंगी जिनमें पिरामिड, हैंगिंग गार्डन, एफिल टावर, ताज महल, चीन की महान दीवार और पिसा की झूलती मीनार शामिल हैं। लिंक ग्लोबल समूह के अध्यक्ष अरुण मेहरा ने कहा कि नई परियोजना 2014 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। फाल्कनसिटी के अध्यक्ष और सीईओ सलेम अल मूसा ने कहा है कि लिंक ग्लोबल ग्रुप इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगा और सफलता की नई कहानी लिखेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें