एक मनुष्य के शरीर में आमतौर पर दो किडनी होती है, लेकिन यह बात सुनकर आप दंग रह जाएंगे कि एक महिला के शरीर में दो नहीं बल्कि चार किडनी है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है।
जेसिका कर्फी नाम की एक महिला को डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में चार किडनी है।
दरअसल कुछ दिल पहले जेसिका के यूरिन में इंफेक्शन होने के बाद डॉक्टर को दिखाने गई। डाक्टरों ने पाया कि उसके दायी किडनी डैमेज है।
एक दूसरे टेस्ट में 11 दिन बाद पता चला कि उसके दायी साइड में दो किडनी है, जिनमें से एक डैमेज है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर डैमेज हुई किडनी को निकाल दिया। ऑपरेशन के दौरान ही पता चला कि जेसिका के शरीर में चार किडनी है।
पिछले साल जून में ऑपरेशन के बाद किडनी निकाले जाने के बाद से जेसिका किडनी रिसर्च यूके से पैसे पा रही है।
जेसिका ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसके पास चार किडनी है तो वो सोच में पड़ गई कि जब वो लोगों को बताएगी की उसके पास चार किडनी है तो लोग कैसा रिएक्ट करेंगे।
मूत्र रोग सर्जन रोबिन वेबर ने बताया कि ऐसा बहुत कम होता है कि शरीर के एक तरफ ही तीन किडनी हो। ऐसा सिर्फ किताबों और पेपर में ही मिलता है।
जेसिका की मां एलिसन को जब पता चला कि उनकी बेटी अस्पताल में है तो वो तुरंत मैनचेस्टर से सूरी आई। जहां डाक्टरों ने बताया कि जेसिका की किडनी डैमेज है और उसे निकालने के अलावा कोई उपाय नहीं है।
अस्पताल की एक नर्स के मुताबिक इतने बड़े ऑपरेशन के बाद जेसिका सिर्फ तीन दिन बाद ही डिस्चार्ज हो गई थी। ऑपरेशन के बाद जेसिका अब पूरी तरह स्वस्थ हो गई है।