फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मोहन का कमाल, छात्रा को बना लिया ...

Mon, 18 Mar 2013 02:18 PM IST
जम्मू।
विज्ञापन
विज्ञापन
भठिंडा में दो महीने पहले गायब लड़की को एक साधू ने सम्मोहित करके आश्रम की साध्वी बना लिया था। यह खुलासा बिजनौर में बरामद हुई लडकी के बरामद होने से हुआ है। फिलहाल आश्रम में साध्वी बन कर रह रही सम्मोहित लड़की का सम्मोहन तोड़कर उसे जम्मू में उसके माता पिता को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


दो माह पहले स्कूल से गायब हुई 11 की छात्रा जब बिजनौर के आश्रम में बरामद हुई तो उसने खुद को साध्वी बताया। पुलिस के साथ आई अपनी मां और भाई को भी पहचानने से उस लड़की ने इनकार कर दिया। मां को शक हुआ और उसने लड़की के गले पड़ी एक माला की तरफ इशारा किया। पुलिस ने जब लड़की की माला उतारी तो लड़की मां और भाई को पहचानने लगी।

ये आश्रम उसी साधु का बताया जा रहा है जो लड़की को जम्मू से एक अन्य लड़की के साथ बरगला कर ले गया था, पुलिस के अनुसार लड़की को उसकी ही क्लास में पढ़ने वाली एक अन्य लड़की ने साधू से मिलाया था। अन्य लड़की बाड़ी ब्राह्मणा निवासी है और उसके पहले से ही साधू से संबंध थे। दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। लड़की ने ही उसे कुछ खिलाकर साधू के साथ मिलाया और उसके बाद कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


घर वालों ने 16 जनवरी 2013 को पुलिस थाने में छात्रा के लापता होने का मामला दर्ज कराया। कई दिनों तक उसका कोई पता नहीं चल पाया और बाड़ी ब्राह्मणा निवासी उसकी सहेली की भी तलाश की गई। एक दिन अचानक लड़की ने अपने घर में फोन किया। लड़की को पहले एक आश्रम के कमरे में बंद रखा गया था। इस कमरे में ही एक दिन किसी का मोबाइल फोन रह गया और उसने घर फोन किया तो काल बिजनौर से आई थी।

डीआईजी जेपी सिंह ने भठिंडी पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद इकबाल समेत आठ सदस्यों की पुलिस टीम को बिजनौर रवाना किया। बिजनौर पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर छापे मारे। कई जगह छापे मारने के बाद एक आश्रम से लड़की को भगवा कपड़े पहने हुए बरामद किया गया। एसडीपीओ ईस्ट एसएस संब्याल के अनुसार लड़की की अभी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण उसका बयान नहीं लिया गया है। पुलिस बाड़ी ब्राह्मणा की अन्य लड़की और साधू की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें