फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव स्टोरी में 'विलेन' बन गए हैं बदबूदार पपी

Wed, 02 Jan 2013 11:06 AM IST
लंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो प्यार को पक्का करने के लिए लोग अपने पार्टनर को प्यारे प्यारे पपी भेंट करते हैं। लेकिन यही पपी अगर प्यार और दोस्ती के ब्रेक अप की वजह बन जाए तो क्या कहेंगे आप। ये सच है कि गंदे और बदबूदार पालतू जानवर दोस्ती और प्यार को तोड़ सकते हैं। इसलिए आप भी सावधान हो जाइए और अपने प्यारे पपी की ढंग से देखभाल कीजिए।
विज्ञापन


कुत्तों के मालिकों ने अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ ब्रेक अप के लिए उसके बदबूदार होने को जिम्मेदार ठहराया है। हर 20 में से एक मालिक ने ऐसी शिकायत की है। हालांकि रोमांस के दौरान पार्टनर को खुश करने के लिए प्यारे पपी का उपहार देना भी भी काफी प्रचलन में है। लेकिन स्थिति तब बुरी हो जाती है जब ये पपी गंदे हो जाते हैं और रोमांस को खत्म कर डालते हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, कुत्तों के करीब एक तिहाई मालिकों ने स्वीकार किया है कि उनके पालतू जानवरों की गंदी आदतों ने उनके रिश्तेदारों और दोस्तों को उनके घर आने से रोक दिया है। अखबार की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि सबसे ज्यादा बदबू उन कुत्तों से आती है, जो किसी गंदे खुले मैदान में लोटते रहते हैं। इसके अलावा भीगे कुत्तों के साथ ही, उनके पेट में तकलीफ होने पर और उनके गंदे कानों से आने वाली बदबू को बर्दाश्त करना बहुत ही मुश्किल होता है।
विज्ञापन


नाराज रिश्तेदारों और दोस्तों ने इसने आने वाली बदबू पर आपत्ति जताने के साथ ही सोफे के कवर और कारपेट पर इनके गिरे बालों पर नाखुशी भी जाहिर की है। 2,000 में से 110 से भी अधिक कुत्ता प्रेमियों ने कहा है कि उनके इस प्यारे जानवर की वजह से उन्हें अपने कई दोस्तों और प्यार करने वालों को गुडबाय कहना पड़ा है। लंदनडॉगफोरम डॉट कॉम डॉट यूके ने मालिकों को नियमित रूप से अपने पालतू जानवरों का ब्रश करने और नहलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें