फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब , उम्र 125 साल, सलामत हैं सारे दांत

Wed, 19 Dec 2012 11:41 AM IST
अनपरा (सोनभद्र)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुटली देवी की सही उम्र कितनी है कोई नहीं जानता लेकिन उनकी 105 बरस की बेटी और 100 साल का बेटा उनकी उम्र 125 साल बताते हैं। खास बात ये है कि 125 साल की होने के बावजूद बुटली देवी को कोई बीमारी नहीं, उनके सभी दांत सही सलामत हैं और भगवान की दया से वो रोज बढ़िया तरीके से चना चबेना करती हैं।
विज्ञापन


नीम और बबूल के दातून से मुंह साफ करने वाली बुटली देवी के सभी दांत 125 साल की उम्र में भी सुरक्षित हैं। यह दंत रोग विशेषज्ञों के लिए रिसर्च का विषय है। वह रोजाना चना, मक्का आदि का दाना चबा लेती हैं। दाना चबाना उन्हें भोजन से भी अधिक अच्छा लगता है। इस उम्र में भी कोई रोग नहीं है। आश्चर्य कि बात है कि वह कमर को योग आसन की तरह सीधी करके बैठती हैं।

कुलडोमरी गांव के मनरहवा टोले की अगरिया जनजाति समुदाय की बुटली देवी के विश्व की सबसे उम्रदराज महिला होने का दावा किया जा रहा है। उम्र को सत्यापित करने के लिए उनके पास कोई प्रमाण तो नहीं है लेकिन वह छठी पीढ़ी को अपनी आंखों से देख रही हैं।
विज्ञापन


बुटली के बेटे-बेटियों और ग्राम प्रधान तथा गांव के अन्य लोगों की मानें तो उनकी उम्र कम से कम 125 वर्ष के आसपास है। इस लिहाज से उनका नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज होना चाहिए।

बुटली देवी का नाम तब चर्चा में आया जब गिनीज बुक रिकार्डधारी जार्जिया की 116 साल की महिला बेसे कूपर का इसी हफ्ते निधन हो गया। उनके नाम सबसे ज्यादा उम्र का गिनीज बुक रिकार्ड था। इसके बाद अमेरिका की 115 साल की महिला डायना मैनफ्रेडिनी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला के तौर पर दर्ज किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बुटली देवी की सबसे बड़ी बेटी गुजरी देवी की उम्र 105 वर्ष तथा बड़े लड़के हीरालाल की 100 वर्ष है। उनके तीन बेटों और पांच बेटियों की संतानों को मिला दिया जाए तो इस समय वह 150 नाती-पोतों को देख रही हैं। उन्होंने एक कच्चे घास-फूंस के मकान में सवा सौ बरस गुजार दी। सबसे बड़े पुत्र का कहना है कि उनसे भी बड़ी उनकी बहन गुजरी देवी है। उसकी उम्र उनसे पांच साल अधिक है। ऐसे में अगर 20 वर्ष की आयु में भी बुटली को संतान हुई होगी तो उसकी उम्र कम से कम 125 वर्ष के आसपास पहुंचती है।

यह उसे विश्व की सबसे उम्रदराज वृद्धा साबित करने के लिए पर्याप्त है। हाल ही में ओबरा के विधायक सुनील सिंह यादव ने बुटली देवी से भेंट कर उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज महिला साबित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का दिलासा दिलाया। गांव के लोग भी भगवान से दुआ कर रहे हैं कि बुटली देवी का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें