फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट का ऐसा लगा कश, जिंदगी में हो गई कशमकश

Tue, 06 Nov 2012 12:50 PM IST
दुबई।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मोकिंग करना सेहत के लिए तो नुकसानदायक होता ही है, पर वह आपके पारिवारिक जीवन पर भी असर डाला सकता है। ऐसा ही एक मामला यहां पर सामने आया है, जहां अदालत ने एक तलाक की याचिका पर सुनवाई करते हुए परिजनों से उनके बच्चे की कस्टडी ले ली है। पति के स्मोकिंग की आदत को आधार बनाकर पत्नी ने तलाक की याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने पाया कि पत्नी को शादी से पहले पति के स्मोकिंग की आदत के बारे में पता था। यह कहते हुए अदालत ने दंपति से उनके बच्चे की कस्टडी को ले लिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पत्नी ने इस साल जुलाई अदालत में तलाक की याचिका दाखिल करते हुए कहा था उसके पति की स्मोकिंग के चलते उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। अपील जज इब्राहिम खुडाइरी ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि पत्नी को पहले से पता था कि उसके पति को स्मोकिंग की आदत है। यह जानते हुए भी उसने निकाह नामे पर दस्तखत किए। यह कहते हुए अदालत ने तलाक की याचिका को मंजूर करते हुए दंपति से उनके बच्चे की कस्टडी को ले लिया। गौरतलब है कि सऊदी अरब दुनिया का चौथ सबसे बड़ा सिगरेट निर्यात करने वाला देश है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें