फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चाभी गुम गई क्या? स्मार्टफोन है ना

Tue, 25 Dec 2012 10:13 AM IST
मेलबर्न।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चाभी कहीं रखकर भूल जाना और फिर जहान छान मारना। इस तरह की दिक्कतों से हम और आप रोज ही दोचार होते हैं। लेकिन अब आपका स्मार्टफोन इस समस्या को जड़ से ही खत्म करने जा रहा है। अब अगर आपकी कार की चाभी खो भी जाती है तो आपका स्मार्टफोन आपकी कार का दरवाजा खोल देगा। जी हां, यह बिलकुल सच है।
विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई कंपनी ह्यूंडई के इंजीनियरों ने एक नया सिस्टम विकसित किया है, जो आपके स्मार्टफोन को कार की चाभी की तरह इस्तेमाल करने की इजाजत देगा। यह है कि यह नई तकनीक दो सालों के भीतर खरीददारों को उपलब्ध हो जाएगी।

इस सिस्टम में ब्लूटूथ की जगह वायरलेस नीयर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) का प्रयोग किया गया है। यह आपको कार का दरवाजा बंद करने और खोलने की इजाजत देगा। बस आपको अपनी कार की खिड़की पर लगे एक छोटे टैग पर अपने स्मार्ट फोन को हिलाना होगा। इसके अलावा और भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


इस सिस्टम को जर्मनी में पेश किया गया। वेबसाइट कार्सगाइड डॉटकॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, ह्यूंडई ने कहा कि यह सिस्टम मुख्य धारा के उपभोक्ताओं के लिए तकनीक विकसित करने के उद्देश्य का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें