फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्मार्ट जग' मैसेज से बताएगा दूध खराब हो गया

Mon, 15 Oct 2012 03:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जरा सोचिए! कितना अच्छा होगा यदि आपको एक मोबाइल मैसेज के जरिए पता लग जाए कि आपके फ्रिज में रखा दूध सही है या खराब हो गया। हो सकता है ये बात आपको एक सपना लगे, लेकिन इसे सच कर दिखाया है क्विरकी नाम की कंपनी ने । क्विरकी ने एक ऐसे 'स्मार्ट जग' को तैयार किया है जो दूध के खराब होने पर टेक्सट मैसेज द्वारा आपको तुरंत सूचना दे देगा।
विज्ञापन


कंपनी के इस स्मार्ट जग में जीएसएमएस रेडियो मॉड्यूल, एंटीना, सिम कार्ड स्लॉट के साथ चार्जेबल बैटरी भी दी गई है। यदि आप भी इस जग को लेना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में मिल्क मेड नाम की ऐप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी। मिल्क मेड ऐप्लीकेशन इसे आपके मोबाइल से कनेक्ट कर देगी।

अब आप अपने मोबाइल पर इस ऐप्लीकेशन द्वारा जग में भरे दूध का तापमान, मात्रा का आसानी से पता लगा सकते है। इसके साथ ही यह ऐप समय-समय पर आपको अलग-अलग तरह की मिल्क रेसिपी भी बताती रहती है। जिससे आप दूध से स्वादिष्ट पकवान तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही जग में लगे पीएच सेंसर से आपको जब दूध खराब होना शुरू होगा तो आपको पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मोबाइल पर मैसेज मिलने से आपको पता चल जाएगा कि घर में रखा दूध खराब हो गया है, जिससे आप बाजार से फ्रेश दूध लेकर घर पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें