फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विच हुआ पुराना, मोबाइल से ऑपरेट होगा स्मार्ट बल्ब

Fri, 28 Sep 2012 11:52 AM IST
ऑस्ट्रेलिया/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको बार बार कमरे का बल्ब जलाने और बंद करने के लिए स्विच ऑन ऑफ करना पसंद नहीं है। आपके लिए आ गया है ऐसा स्मार्ट बल्ब जो आपके मोबाइल से ही कंट्रोल हो सकेगा। ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा स्मार्ट बल्ब तैयार किया है जो न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि इसे मोबाइल से आपरेट किया जा सकता है। यह बल्ब दुनिया का सबसे स्मार्ट बल्ब है जिसकी रोशनी को भी मोबाइल के जरिए धीमा या तेज कर सकते हैं। यही नहीं 25 साल तक चलने वाला ये बल्ब बिजली की भी काफी बचत करता है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं के अनुसार काफी सालों की मेहनत और लागत के बाद यह बल्ब तैयार किया गया है जिसकी शुरूआती कीमत करीब 3500 रुपए रखी गई है। इस कमरे, किचन या बाथरूम कहीं भी लगाया जा सकता है। खास बात यही है कि मौके और मूड के चलते आपको जितनी रोशनी की जरूरत है, उतनी ही रोशनी पर बल्ब को सेट कर सकते हैं।

इस बल्ब की उम्र 25 साल बताई जा रही है और यह बिजली बचाने में भी कारगर है। दस साल तक इस्तेमाल के बाद भी आपका बिजली का बिल महज 150 रुपए ही बनेगा। इस बल्ब की कामयाबी की दास्तान काफी शानदार है क्योंकि इसे लांच किए जाने के साथ से ही ये दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हो गया है।
विज्ञापन


स्मार्ट बल्ब की फिटिंग सामान्य बल्ब की तरह ही है। ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ मोबाइल से ही ऑपरेट होगा। अगर आपका मोबाइल खो जाता है या खराब हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप बल्ब को सामान्य स्विच से भी चला सकते हैं। माना जा रहा है कि भारत के ग्रामीण इलाकों में इस कम बिजली खाने वाले स्मार्ट बल्ब से जगमगाहट फैल सकती है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सबसे ज्यादा किल्लत होती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें