एक बल्ब जिसे मोबाइल फोन के द्वारा कंट्रोल किया जा सकेगा। यह अन्य बल्ब के मुकाबले केवल 20 फीसदी ही ऊर्जा खपत करता है और इसे मोबाइल के जरिये इसकी रोशनी को कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा बल्ब बनाया है जिसे मोबाइल फोन के द्वारा नियंत्रित किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इस अति आधुनिक तकनीक के बल्ब का इस्तेमाल कहीं भी किया जा सकता है।
बल्ब की कीमत 179 पौंड (करीब 15 हजार 542 रुपये) रखी गई है जिसमें ब्राडबैंड कनेक्शन उपकरण और तीन बल्ब शामिल हैं। यह बल्ब एप्पल के स्टोर पर मौजूद है। गौरतलब है कि ह्यूष् नाम के इस बल्ब को ब्राडबैंड कनेक्शन से जोड़ा गया है। नेटवर्क से जुड़ा होने के कारण इसे पूरी दुनिया में कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने मोबाइल के माध्यम से उपभोक्ता बल्ब की रोशनी को कम और ज्यादा भी कर सकता है। यह रिपोर्ट टेलीग्राफ में प्रकाशित की गई है।