पतली कमर पाने के लिए लड़कियां न जानें क्या-क्या करती हैं। जिम जाती हैं, डायटिंग करती है और न जाने कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां इस्तेमाल करती हैं।
लेकिन ये मोहतरमा तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए कमर को सिकोड़ती जा रही हैं।
जर्मनी की मिशेल कोएबेके पिछले तीन साल से कॉरसेट्स (बेहद कसी हुई चोली) पहन रही हैं। सोते-जागते वो यही पहने रहती हैं, ताकि उनकी कमर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सके।
तीन साल पहले उनकी कमर 25 इंच थी, फिर 21 हुई और अब 16 इंच की हो चुकी है। हफपोस्ट से बातचीत में कोएबेके ने बताया कि वो सिर्फ नहाने के समय ही अपना कॉरसेट उतारती हैं।
उन्होंने बताया कि वो अपनी कमर को 16 इंच तक बांध सकती हैं लेकिन वो चाहती हैं कि उनकी कमर 14.9 इंच हो जाए। क्योंकि इससे उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा।
अभी ये रिकॉर्ड कैथी जंग के नाम है, जिनकी कमर की नाम 15 इंच है। लेकिन इस चाहत में कोएबेके ने अपने शरीर को बेहद अजीब बना लिया है। इतना ही नहीं उनका पेट एक बच्चे से भी छोटा हो गया है और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होती है।
पर जुनून ऐसा है कि उन्हें न तो दर्द की परवाह है और न सांस लेने में तकलीफ की। वो तो सिर्फ खुद को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में देखना चाहती हैं।