फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकिए मत, विंडो शॉपिंग करने के भी लगेंगे दाम

Thu, 28 Mar 2013 10:13 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
आप बाजार जाते हैं तो कुछ भी खरीदने से पहले दस दुकानों में झांकते हैं। दाम की तसल्ली होने पर ही कोई चीज खरीदते हैं। लेकिन अब दुकानों में फ्री की तांकाझांकी यानी कि विंडो शॉपिंग करनी आसान नहीं होगी। जी हां, ऑस्ट्रेलिया की एक दुकान ने वस्तुओं को ताकने के लिए पांच डालर चार्ज करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


ब्रिसबेन में सेलिएक सप्लायर नाम की दुकान के आगे पिछले दिनों बोर्ड टंग गया। बोर्ड पर लिखा था - विंडो शॉपिंग की फीस पांच डॉलर। दुकान के बाहर लगाए गए बोर्ड पर लिखा था कि वस्तुओं को देखने का चार्ज पांच डॉलर है। यदि ग्राहक वस्तु को परखने के बाद खरीद लेता है तो उससे ये पांच डॉलर चार्ज नहीं किए जाएंगे।

दुकान के मालिक ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें बहुत कोफ्त होती थी जब ग्राहक दुकान में आकर चीजों को उलट पुलट कर देखते, दाम पूछते और खिसक जाते थे। यहां वस्तु को परखने और दाम पूछने के बाद ग्राहक दूसरी दुकान पर जाकर सामान खरीदते थे और इसी कारण उन्हें विंडो शॉपिंग  पर चार्ज लगाने का आइडिया आया।
विज्ञापन


दुकान के बाहर बोर्ड पर लिखा गया है कि चूंकि ग्राहक इस दुकान को बतौर रेफरेंस इस्तेमाल करते थे इसलिए अब दुकान की चीजों को देखने के लिए चार्ज देना होगा। इस बोर्ड पर साफ लिखा है कि वस्तुओं को देखने और दाम पूछने के बाद बाहर जा रहे हैं तो पांच डॉलर का चार्ज चुकाइए। अगर ग्राहक दाम पूछने के बाद उसे खरीद लेता है तो विंडो शॉपिंग का चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें