फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कटने के बावजूद मटक-मटक कर चलता रहा मुर्गा

Mon, 29 Jul 2013 08:04 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ये तो हम सभी जानते हैं कि सिर कटने के कुछ देर के बाद तक मुर्गे में जान रहती है और वो फडफड़ाता रहता है लेकिन ये मुर्गा तो वाकई हैरान करने वाला है।
विज्ञापन


अफ्रीका के ओंगाटा रोंगाई में क्वारे इलाके में एक मुर्गे ने अपनी चाल से सबको हैरत में डाल दिया। लोगों ने देखा कि इस मुर्गे का सिर गायब था फिर भी वो मटक-मटक कर चल रहा था।

अफ्रीका न्यूज पोस्ट की खबर के मुताबिक, बिना सिर का होने के बावजूद ये मुर्गा काफी ताकतवर नजर आ रहा था। सड़क से आते-जाते लोग इस मुर्गे को देखकर वहीं ठिठक गए।
विज्ञापन


लिटिल जॉन है दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा

स्थानीय नागरिक रशेल डेनसेन ने बताया कि जिस जगह मुर्गा टहल रहा था, उसी के पास उन्हें सफेद रंग की एक पॉलीथीन में कुछ मिला। लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया उन्हें लगा किसी ने कचड़ा फेंक दिया होगा।
विज्ञापन


तभी सड़क से गुजरते हुए एक शख्स ने कहा कि उस पॉलीथीन में कुछ है, जो हिलडुल रहा है। जब पॉलीथीन खोली गई तो उसमें से एक मुर्गा निकला, जिसकी गईन नहीं थी फिर भी पॉलीथीन खोलते ही वो बाहर निकलकर टहलने लगा। जबकि उसी पॉलीथीन में काले रंग का एक मुर्गा और था, जो मर चुका था।

आस-पास के कई लोग इस बिना सिर वाले मुर्गे को देखने आए। लोगों को संदेह है कि ये जादू-टोने से जुड़ा मामला हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें