फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करते हैं कुछ ऐसा सेक्स कि हो जाती है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नए अध्ययन से पता चलता है कि मार्सुपियल्स (ख़ास स्तनपायी प्रजाति) इस तीव्रता से सहवास करते हैं कि उसके चलते उनकी मौत तक हो जाती है।
विज्ञापन


मौत का जबड़ा और बच निकलने का हौसला

वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे नर जीव ज्यादा से ज्यादा मादाओं के साथ सहवास करते हैं और उनके ये सहवास सत्र कई बार 14 घंटों तक लगातार चलते हैं।


ऐसी औरत, जो सेक्स के दौरान भी खाती रहती है केक

ये अध्ययन पीएनएएस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

ताज़ा अध्ययन में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमरीका और पापुआ न्यू गिनी में छोटी और कीड़े खाने वाली 52 मार्सुपियल्स प्रजातियों के जीवों के यौन व्यवहार का अध्ययन किया गया।

इसमें पता चला कि एंटेचाइनस, फैसकोगेल, डेसीकालुटा जैसी जीवों में नर को पिता बनने की क़ीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ सकती है।

तनाव का स्तर

जान के लिए जोखिम बनने वाली ये प्रवृत्ति उन क्षेत्रों में ख़ास तौर से पाई जाती है जहां वर्ष की एक विशेष अवधि में अत्यधिक खाना होता है।

सिर्फ सेक्स करने के लिए जमीन की सतह पर आते हैं ये

ऐसे में इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि मादाएं सहवास के समय को छोटा रखें ताकि जब वो बच्चे को जन्म दें तो खाने के लिए भरपूर खाना हो। मादाएं इस दौरान बहुत से नरों के साथ सहवास करती हैं।
विज्ञापन


ये अध्ययन क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी की डॉक्टर डायना फ़िशर के नेतृत्व में हुआ है। वो कहती हैं, “जो मादाएं ज्यादा नरों के साथ सहवास करती हैं, वो अच्छी गुणवत्ता वाले शुक्राणुओं को ही धारण करती हैं।”
विज्ञापन


अध्ययन के मुताबिक़ इस दौरान नर ज्यादा से ज्यादा मादाओं के साथ सहवास करते हैं। और ये ज्यादा से ज्यादा अवधि के लिए भी होता है। इसके उन्हें आपस में लड़कर अपनी ताक़त भी साबित करनी होती है।

उनमें इसके लिए ऊर्जा टेस्टोरोन समेत कई हार्मोनों के बदलाव के कारण आती है।

डॉ. फ़िशर कहती हैं कि इन रसायनों के कारण उनमें तनाव का स्तर भी बहुत बढ़ जाता है जिससे निपटने में वे सफल नहीं हो पाते हैं।

ये जीव इंसानों की तरह अपने तनाव से निपटने में सक्षम नहीं होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें