कितनी अजीब बात है न कि एक ओर जहां कुछ देशों में वेश्यावृत्ति कानूनी तौर पर वैध है वहीं कुछ देशों में ये अपराध माना जाता है। लेकिन स्विट्जरलैंड की इस पहल के बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
मेट्रो न्यूज की खबर के अनुसार, वेश्यावृत्ति की मदद के लिए स्विट्जरलैंड में सेक्स बॉक्स लॉन्च किए जाने वाले हैं। लकड़ी के ये बॉक्स खासतौर पर वेश्याओं और उनके ग्राहकों के लिए बनाया गया है।
मोटरसाइकिल सवार या कार चालक सड़क किनारे बने इस लकड़ी के बक्सों में वेश्याओं के साथ समय बिता सकते हैं।
राह चलते अगर कोई राहगीर किसी वेश्या को चुनता है और उससे दाम तय कर लेता है तो वो इस बॉक्स में समय बिता सकता है।
सातों दिन सुबह 5 बजे खुलने वाले ये लकड़ी के कॉम्पलेक्स 26 अगस्त से खुलने वाले हैं। आपको पता होगा कि स्विट्जरलैंड में साल 1942 से वेश्यावृत्ति कानूनी है।