फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पूंछ वाला बच्चा', आखिर क्या है इसका राज

Mon, 24 Jun 2013 07:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ये बच्चा भारत में पैदा हुआ होता तो लोग इसे हनुमान जी का अवतार मान चुके होते। लेकिन ये बच्चा चीन में जन्मा है और इसकी पूंछ को लेकर इसका परिवार बहुत ही दुखी है।
विज्ञापन


दरअसल सात महीने के इस नन्हे-मुन्ने के साथ एक बड़ी ही अजीब परेशानी जुड़ी है। रीढ़ की हड्डी का सही विकास नहीं होने की वजह से इस बच्चे के निचले हिस्से में एक पूंछ सी उभर आई है। देखने में ये पूंछ 'गदा' का आभास देती है।

हालात ये हैं कि ये उभार बढ़ते-बढ़ते इतना बड़ा हो गया है कि अब ये बाकायदा किसी जानवर की पूंछ जैसा नजर आता है। सात महीने का जिआओ वेई हालांकि इससे अनजान है लेकिन उसका परिवार बहुत परेशान है।
विज्ञापन


गुआंदोंग में रहने वाला इस बच्चे का परिवार इस विकृत अंग को सर्जरी से हटवाना चाहता था लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इसकी सर्जरी नहीं की जा सकती है।

स्पाइना बीफिदा एक ऐसी बीमारी है जिसमें रीढ़ की हड्डी का संतुलित विकास नहीं हो पाता है। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डियों के बीच खाली जगह बन जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर वो वेई का यह विकृत अंग काट भी देते हैं तो यह दोबारा से विकसित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें