कुत्ते-बिल्ली के बैर के कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन उनके बीच मोहब्बत का ऐसा रिश्ता नायाब है। ये किस्सा भी एक कुतिया और बिल्ली के प्यार का है। अमेरिका में एली नाम की बिल्ली तीन साल की कुतिया बा बू को अपनी मां मानती है।
दिलचस्प बात ये है कि इस बा बू की मालकिन शेरी अब तक यही सोचती थी कि वो दूध नहीं दे सकती, क्योंकि बा बू आज तक मां नहीं बनी है। लेकिन जब से एली उनके घर आई, बा बू उसे मां मानने लगी और उसे अपना दूध पिलाने लगी।
देखें वीडियो:
ये वीडियो जितना प्यारा है, उतनी ही आश्चर्यचकित करने वाली बा बू की कहानी है। जो कभी मां नहीं मनी, लेकिन बिल्ली के आते ही उसके स्तनों में दूध भर गया और अब वो उसे अपना बच्चा समझकर दूध पिलाती है।