चाहें वो कोई स्कूल लेवेल का एग्जाम हो या फिर जिंदगी का एक अहम फैसला, कंफ्यूजन एक ऐसी चीज है जिसमें फंसने के बाद कोई भी शख्स किसी दो राहे पर खड़ा हो जाता है।
उसे समझ नहीं आता कि आखिर वो क्या फैसला ले और कौन सा सही कदम उठाए? तब कभी-कभी ऐसा भी महसूस होता है कि काश हम कुछ और स्मार्ट और तेज तर्रार होते तो कितना अच्छा होता।
आपकी ये सोच अब सच हो चुकी है। टेक्नॉलोजी के बढ़ते युग में अब जैसे हर चीज ही मुमकिन होते जा रही है।
सब होगा 'थिंकिंग कैप' का कमाल
अमेरिका के वैंडरबिल्ट युनिवर्सिटी के कई साइकॉलोजिस्ट ने मिलकर एक खास तरह के कैप का आविष्कार किया है।
इस स्पेशल कैप का नाम 'थिंकिंग कैप' रखा गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये कैप दरअसल एक खास तरह की बेल्ट है जिसे सिर पर बांधा जाता है।
सिर पर बांधने के बाद इसमें हल्के तौर पर करेंट पास कराया जाता है। इसका करेंट दिमाग की कुछ ऐसी नसों को एक्टिवेट कर देता है जिससे व्यक्ति का दिमाग तेजी से काम करने लगता है।
ले सकतें है हर फैसले
वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कैप ऐसे लोगों के लिए वरदान जैसा है जो शिजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के शिकार लोग अक्सर छोटे-मोटे फैसले लेने में भी डर और परेशानी महसूस करते हैं।
बिल्ली को उबालकर, उसका सूप बनाकर पी गई ये महिला
वैज्ञानिकों ने इस बात का भी दावा किया है कि अगर इस कैप में बहने वाले करेंट को किसी एक ही दिशा में फैलने के लिए छोड़ दिया जाएगा, तो इसे पहनने वाला शख्स पहले से भी ज्यादा कंफ्यूज हो सकता है।
हैरतअंगेज खोज! गड़ा मिला 14वीं शताब्दी का इंसानी मल
इस कैप के कई फायदों में से एक ये भी है कि इसे पहनने से याददाश्त बेहतर होती है। इसे कई लोगों पर एक्सपेरिमेंट करके देखा जा चुका है।