फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा शौक! बच्चे के पास है 40 वैक्यूम क्लीनर

Mon, 04 Nov 2013 06:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हैरी का कमरा हमेशा साफ-सुथरा रहता है। इसका कारण है उसका अनोखा शौक, वैक्यूम क्लीनर रखने का। 9 साल के हैरी बरोस के पास 40 से ज्यादा वैक्यूम क्लीनर हैं।
विज्ञापन


हैरी को ना केवल वैक्यूम क्लीनर रखने का शौक है, बल्कि वह खराब हो चुके वैक्यूम क्लीनर को रिपेयर भी करता है, जो उसने अपने दादाजी डेरेक से सीखा है।

पॉकेट मनी के नाम पर मिलने वाले पैसों से वह अब पुराने और कम मिलने वाले वैक्यूम क्लीनर को खरीदता है। वेस्ट मिडलैंड्स के हेल्सवोन में रहने वाले हैरी को उसका पहला वैक्यूम क्लीनर उसके चौथे जन्मदिन पर मिला था।

उसके पिता पॉल बताते हैं कि उसको यह शौक उसके जन्म के साथ ही लग गया। हमने ध्यान देना शुरू किया कि वह तब तो बड़े आराम से सो जाता था जब घर में क्लीनर से सफाई हो रही होती थी लेकिन जैसे ही हम क्लीनर बंद करते वह उठ कर रोने लगता।
विज्ञापन


पॉल ने बताया कि उसके बाद हमें जब भी हैरी को सुलाना होता हम क्लीनर चला देते और उसकी आवाज सुनते ही वह शांत होकर सो जाता था। शायद उसे क्लीनर की आवाज पसंद आती है।
विज्ञापन


उसे धीरे-धीरे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चीजें पसंद आने लगी थी लेकिन जो उसे सबसे ज्यादा पसंद होता था वो था, वैक्यूम क्लीनर।

हैरी के पास 1930 में बना इलेक्ट्रॉलक्स का वैक्यूम क्लीनर है। साथ ही बिना बिजली से चलने वाला क्लीनर जो 1900 में बना हुआ है, वह भी उसके संग्रह में शामिल है।

उसकी मां सारा ने बताया कि उसे वैक्यूम क्लीनर बेहद पसंद है और वह जिस तेजी से खरीद रहा है, लगता है कि हमें जल्दी ही किसी बड़े घर में शिफ्ट होना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें