अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में एक 10 महीने की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था लेकिन अब वही लड़की 19 साल बाद मिल गई है। बच्ची को चुराने का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसकी मां पर लगा है।
सवाना हैरिस टॉड नाम की इस 20 वर्षीय लड़की का अब नाम सामंथा गेलडनहीस है। सवाना अब ऑस्ट्रेलिया में नर्स की पढ़ाई कर रही है। कोर्ट में जब सवाना को पेश किया गया तो वह एक बैनर के साथ आई, जिसमें लिखा था, मां मैं तुमसे प्यार करती हूं।
19 साल पहले 1993 में उसकी मां डोरथी ली बरनेट अपनी बेटी सवाना को लेकर किसी जन्मदिन के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वह कभी घर ही नहीं लौटी। इससे पहले उसकी मां डोरथी ने अपने पति बेंजामिन हैरिस टॉड से तलाक की याचिका कोर्ट में दे रखी थी।
हफिंगटन पोस्ट के अनुसार गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में रहने से पहले वह कई उपनामों के साथ दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में भी रह चुकी है।
बरनेट को अमेरिका ले जाने की तैयारिया की जा रही हैं।