ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड पर एक बार फिर सैंडविच फेंका गया है। गिलार्ड एक स्कूल के दौरे पर गईं थी।
हालांकि गिलार्ड ने इस घटना को हंसी में उडाते हुए कहा कि बच्चे सोचते होंगे कि उन्हें भूख लगी है।
गौरतलब है कि मई माह की शुरुआत में एक अन्य स्कूल में भी गिलार्ड पर सैंडविच फेंका गया था
खबरों के मुताबिक कैनबरा के लिनेहम हाई स्कूल में छात्रों से हाथ मिलाते समय किसी शरारती छात्र ने उन पर सैंडविच फेंक दिया लेकिन वह सैंडविच उनकी बाईं बांह के बिल्कुल पास से निकल गया।
इससे पहले एक अन्य स्कूल में सैंडविच फेंकने की घटना के बाद दोषी छात्र को 15 दिन के लिए स्कूल से निलंबित कर दिया गया था। अभी तक दूसरी घटना के दोषी छात्र का पता नहीं चल पाया है।