फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको पता हैं गुलाब के ये खास सीक्रेट्स

Thu, 07 Feb 2013 10:00 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भी किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए खास है। क्यों न हो आज रोज डे है यानी खूबसूरत गुलाब के जरिए प्यार का इजहार करने का खास दिन। क्या आप जानते हैं कि प्रपोज करने के लिए लोग आमतौर पर गुलाब के फूल की ही क्यों प्रयोग करते हैं। नहीं जानते तो अब जान लीजिए। गुलाब प्रेम का प्रतीक ही नहीं फूलों का राजा भी है। लाल, पीले, गुलाबी, सफेद और न जाने कितने ही रंगों में खिलने वाला यह फूल अपने आप में बेहद ही खास है। अपनी मनमोहक खुशबू और दिल में बस जाने वाली खूबसूरती के कारण ही गुलाब फूलों का राजा कहलाता है। दुनिया में गुलाब की लगभग 100 प्रजातियां पाई जाती हैं।
विज्ञापन


दुनिया भर के दिग्गज रहे गुलाब के कायल
सीरिया की शाहजादी पीले गुलाब से प्रेम करती थी। मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब सबसे अधिक प्रिय था। कहते हैं कि नूरजहां के दिल को खुश करने के लिए उनके शौहर रोज टनों के हिसाब से ताजे गुलाब उनके महल भिजवाया करते थे। यही नहीं गुलाब के इत्र का आविष्कार नूरजहां ने किया था। दूसरी खास बात ये कि भारतके पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू भी गुलाब के दीवाने थे। तभी तो उनकी अचकन में हमेशा गुलाब का फूल लगा रहता था। यूरोप के दो देशों का राष्ट्रीय पुष्प भी सफेद गुलाब और लाल गुलाब है।

फूल एक भावनाएं अनेक
कहने को गुलाब कई रंगों और रूपों में आता है। लेकिन सभी रूप और रंग प्रेम के इजहार और शांति का प्रतीक हैं।
सफेद गुलाब  - शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है। पीला गुलाब - दोस्ती व खुशी का इजहार करता है। गुलाबी गुलाब - कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है। नारंगी गुलाब  - मोह व उत्साह को दर्शाता है। लाल गुलाब  - सच्चे प्यार का प्रतीक है लाल गुलाब। फरवरी माह में वेलेंटाइन वीक के दौरान गुलाब की बिक्री जोरों पर रहती है। तो क्या आपने लिया अपने प्रेम के लिए एक फूल गुलाब का।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें