फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रेस्टोरेंट में रोबोट करते हैं मेहमानों की खातिरदारी!

विज्ञापन
विज्ञापन
सोचिए अगर आप किसी रेस्टोरेंट में जाए और वहां कोई इंसान नहीं बल्कि रोबोट आपकी खातिरदारी करे?
विज्ञापन


ये यकीनन एक अलग अहसास होगा। ऐसे रेस्टोरेंट में खाना सर्व करने की बात हो या फिर जूस या फिर मेहमानों को एंटरटेन करने का काम, सभी कुछ रोबोट ही करते हैं।

हम बात कर रहें है चीन और जापान में ऐसे कई रेस्टोरेंट की जहां इंसानी वेटर्स हैं ही नहीं। वजह बिल्कुल साफ है कि उनकी जगह रोबोट रेस्टोरेंट हैं जो बिना किसी गलती के करते हैं मेहमान नवाजी का काम।

Trending Videos

चाहें तो करे डांस

जापान के टोक्यो में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां मेहमानों के पूरे मजे की जिम्मेदारी रोबोट पर होती है।

यहां ऐसे कई रोबोट हैं जो तीन घंटों तक लोगों के साथ नाचते हैं और उनका पूरा मनोरंजन करते हैं।

वहीं चाइना के एक रेस्टोरेंट में कुल 13 रोबोट रखें गए हैं और वो ड्रिंक सर्व करने से लेकर बर्तन भी साफ करने का काम करते हैं।
विज्ञापन

आटा भी गूंथ देते है ये रोबोट

इन रोबोट की एक खासियत ये भी है कि ये मेहमानों के कहना मानने से लेकर किचन के काम करने में भी कमाल हैं।

वो आटा गूंथने से लेकर नूडल बनाने तक का काम भी चुटकियों में कर देते हैं। आपको जानकर अच्छा लगेगा क‌ि रोबोट वाले रेस्टोरेंट में मेहमानों की शिकायतें उनसे काफी कम हैं जहां इंसानी वेटर काम करते हैं।

रोबोट रेस्टोरेंट में कॉफी लेने के लिए रोबोटिक कॉफी शॉप का भी अच्छा इंतजाम है। आपको बस बोलना होता है और वो तुरंत ही आपको सर्व करता है।

हैरतअंगेज! बिना ऊंट के ही ऊंटनी ने दिया बच्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें