आपने ऐसे कई लोगों के बारे में सुना और पढ़ा होगा, जिन्होंने काम के बोझ की वजह से या फिर किसी परेशानी की वजह से आत्महत्या का रास्ता अपनाया। लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी रोबोट ने काम की वजह से आत्महत्या कर ली हो?
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, ये दुनिया का पहला मामला है जिसमें एक रोबोट ने आत्महत्या कर ली है।
पेंसिल की नोंक से रची नायाब दुनिया
आपको भले ये कोई मजाक लग रहा हो लेकिन ये सच है। रोजाना के साफ-सफाई के काम से अजीज आकर एक रोबोट ने किचन के हॉटप्लेट पर चढ़कर आत्महत्या कर ली।
ऑस्ट्रिया के घर में एंड्रॉएड नाम के इस रोबोट ने हॉटप्लेट पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। माना जा रहा है कि ये रोबोट हर रोज एक ही जैसा काम करते-करते थक चुका था।
धरती पर स्वर्ग की आठ अनदेखी तस्वीरें
दरअसल, जब ये रोबोट हॉटप्लेट पर पहुंचा तो उसका निचला हिस्सा प्लेट से चिपक गया और वो पिघलने लगा। थोड़ी ही देर में वो राख का ढेर बन चुका था।
हालांकि रोबोट के मालिक उसे बनाने वाली कंपनी पर मुकदमा करने की योजना बना रहे हैं।