फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में घटाया 286 किलो वजन

Mon, 31 Dec 2012 07:10 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते है कि मन में अगर कुछ करने का जज्बा हो तो फिर कोई भी चीज असंभव नहीं रह जाती है। ऐसा ही जज्बे के साथ दुनिया के सबसे मोटे आदमी का खिताब पाने वाले पॉल ने तीन सालों में 286 किलो वजन घटाने का कारनामा कर दिखाया है। मोटापे के चलते पॉल मेसन के पास अपने बिस्तर पर पड़े रहने के अलावा कोई चारा नहीं था, क्योंकि 444 किलो का भारी भरकम शरीर उसे हिलने डुलने की इजाजत नहीं देता था।
विज्ञापन


ये सब पॉल का तनाव और बढ़ाता ही था और पॉल ने तय किया कि वो अपना वजन कम करेंगे लेकिन 444 किलो का वजन कम करना कोई आसान काम तो था नहीं और फिर इस पर भला किसे भरोसा होता लेकिन पॉल ने ना सिर्फ वजन कम किया बल्कि सिर्फ तीन साल में 286 किलो वजन कम कर मिसाल भी बन गए।

पॉल अब सिर्फ 158 किलो के हैं और उन्होंने बहुत हद तक आम लोगों की तरह जीना शुरू कर दिया है। उन्होंने आभूषणों का अपना कारोबार भी शुरू किया हैण् कभी पॉल मेसन की एक दिन की खुराक 20,000 कैलोरी हुआ करती थी जो आमतौर पर जरूरी कैलोरी से लगभग दस गुना ज्यादा थी। इसकी वजह से पॉल का वज़न इतना बढ़ गया कि वो मोहताज होते चले गए, वे बताते हैं मेरा जीवन दूसरों की मदद पर निर्भर हो गया था। लेकिन अब जब आप खुद चल। फिर सकते हैं तो ये किसी पुरस्कार से कम नहीं है। अब आप जो चाहें कर सकते हैं। पेट की सर्जरी कराने के बाद पॉल का वज़न अब 158 किलोग्राम है। वह अपना वज़न और भी कम करना चाहते हैं लेकिन उनका कहना है कि इसके लिए और सर्जरी की जरूरत होगी।
विज्ञापन


बुरे दिनों की कहानी
पॉल मेसन अब एक किताब लिख रहे हैं जिसमें वह अपने अनुभव साझा करेंगे और खान.पान की बुरी आदतों के बारे में लोगों को जागरुक करेंगे, पॉल पहले हर समय मछली, चिप्स, चीनी भोजन और कबाब खाते रहते थे। लोगों को संदेह था कि वह शायद ही कभी अपना वज़न कम करने में कामयाब होंगे। पॉल का कहना है कि उन्हें कुछ टीवी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का न्यौता मिला है जिसके लिए वह ऑस्ट्रेलिया और अमरीका जाना चाहेंगे। वज़न घटने से पॉल की जीवन में अब गति आ रही है। उन्हें अपने लिए एक जीवनसाथी की भी तलाश है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें