गुलाब के फूलों में क्रॉस ब्रीड का कमाल आपने कई बार देखा होगा। लाल गुलाब में पीले गुलाब की कलम लगाकर एक बिल्कुल अलग ही रंग का गुलाब, हम में से कई लोगों ने यह प्रयोग किया होगा।
लेकिन अगर यही कला जानवरों में आजमाई जाए तो? आप शायद सोच में पड़ जाएंगे, लेकिन एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
क्रेजीन्यूज के अनुसार, इसमें गधे और जेब्रा की क्रॉसब्रीड से एक अलग ही तरह का जानवर पैदा हुआ है। यह कुछ-कुछ गधे जैसा दिखता है और कुछ-कुछ जेब्रा की तरह।
इन चार लोगों ने गधे से किया गैंगरेप
जिसका शरीर तो गधे की तरह है और पैर जेब्रा जैसे हैं। इटली के एक चिड़ियाघर में गधी और जेब्रा की क्रॉस ब्रीडिंग से पैदा हुआ ये जॉन्की (जेब्रा और डॉन्की को जोड़कर) आजकल उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है।
इप्पो नाम का ये जॉन्की अपने आप में अनूठा है। हालांकि, इससे पहले जॉर्जिया, जर्मनी और चीन में भी ऐसे जॉन्की पैदा हो चुके हैं।