फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित से डरने वाले अब बजाएंगे रेडियो

Wed, 28 Nov 2012 12:15 PM IST
कानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणित अच्छे अच्छों को नानी याद करा देता है। लेकिन अब रेडियो बजाकर आप गणित के कठिन से कठिन फार्मूले को सुलझा पाएगें और वो भी मिनटों में। मैथमेटिक्स की पढ़ाई अब आसान और रोचक होगी और ये काम रेडियो करेगा। आईआईटी कानपुर के टीचर और स्टूडेंट्स ने रेडियो मैथमेटिक्स प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है। दिसंबर से ही ‘90.4 एफएम’ के माध्यम से प्रोजेक्ट का प्रसारण शुरू कर हो जाएगा। एफएम चैनल के जरिये मैथ के कठिन फार्मूलों को आसानी से हल करने का तरीका सिखाया जाएगा। यही नहीं एजूकेशनल रेडियो स्टेशन को मनोरंजक बनाने की कवायद भी चल रही है। आईआईटी प्रशासन की अनुमति मिली तो बॉलीवुड के गाने भी ‘90.4 एफएम’ पर गूंजेंगे।
विज्ञापन


रेडियो काउंसिल आफ इंडिया ने मैथ की पढ़ाई को आसान बनाने का फैसला कर इसकी जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को सौंपी थी। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर प्रो. सत्यकी रे ने बताया कि आईआईटी कानपुर में एफएम स्टेशन चल रहा है। इसकी मदद से एग्रीकल्चर, मेडिकल, रिसर्च सहित अन्य क्षेत्र की जानकारी दी जा रही है। अब रेडियो मैथमेटिक्स का प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। दिसंबर से इसका प्रसारण शुरू  हो जाएगा।

यह प्रोग्राम जूनियर हाईस्कूल से इंटरमीडिएट तक के स्टूडेंट्स के लिए तैयार किया गया है। इसका प्रसारण आईआईटी के आसपास के 10 किलोमीटर एरिया में किया जाएगा। हालांकि, दायरा और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ‘90.4 एफएम’ को मनोरंजक बनाने की कोशिश भी चल रही है। योजना है कि कुछ घंटों के लिए फिल्मी और भक्ति गानों का प्रसारण भी किया जाए। विज्ञापन के प्रसारण का प्रयास भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें