फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! कुत्ते को चेन सहित निगल गया अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे एक पायथन का शिकार घर के लोग नहीं बल्कि वहां रहने वाला एक कुत्ता बन बैठा।
विज्ञापन


कुत्ते के मालिक ने कुत्ते घर से बाहर थोड़ी दूरी पर चेन से बांधकर रखा था। तभी बेहद चालाकी से पायथन ने पीछे से छोटे से कुत्ते पर हमला कर दिया।

और छोटा हुआ सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह

हफ पोस्ट के मुताबिक घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से है। यहां काम करने वाली संस्था वाइल्डलाइफ इंफॉरमेशन, रेस्क्यू एण्ड एजुकेशन सर्विस यानि के वायर्स ने इस बात का खुलाया किया है कि उस पायथन की उम्र पचास साल है।

मारकर वहीं बैठ गया

स्‍था के लोगों ने बताया कि उनके घर पहुंचने के बाद भी पायथन कुत्ते को निगलकर वहीं बैठा हुआ था।

यहीं नहीं, उसका शरीर में बीच की तरफ फूल गया था। संस्‍था को हैरानी तब हुई जब उन्होंने गौर किया कि पायथन के मुंह में चेन अटकी हुई है।

लड़की की अजब हेयरस्टाइल, गिलहरी को घुसाया बालों में

पायथन को बेहोश करके संस्‍था के लोगों ने अटकी चेन को निकालने की भी कोशिश की लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए।

विज्ञापन

पायथन की होगी सर्जरी

संस्‍था वालों का कहना है कि पायथन कुत्ते को मारने की जुगत में चेन को भी आधा निगल गया है।

चेन उसके शरीर में परेशानी पैदा कर रही है, इसलिए वो कुत्ते को खाने के बाद भी एक जगह दुबक कर बैठा हुआ है।

रहस्य या कुछ और, हर बार इस बच्ची को ही क्यों डसता है ये सांप?

हांलाकि डॉक्टरों ने पायथन की जांच की है और कहा है कि पायथन की सर्जरी करनी होगी। ऐसा न करने से चेन बाहर नहीं आएगी और पायथन की जान चली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें