फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतिया की इज्जत बचाने के लिए कुत्ते ने की घंटों पहरेदारी

Fri, 27 Sep 2013 07:31 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जब भी इनका जिक्र होता है तो कहा जाता है कि ये इंसान के सबसे अच्छे दोस्त हैं लेकिन इस कुत्ते ने प्यार की एक नई परिभाषा दी है।
विज्ञापन


डेलीमेल की खबर के अनुसार, इस कुत्ते ने प्यार को एक नया रूप दिया है और शायद इसे ही सच्चा प्यार कहते हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं कि दक्षिणी चीन के हुनान प्रांत में एक कुतिया गटर में गिर गई।
विज्ञापन


बेचारी लाख कोशिशों के बाद भी गटर से बाहर नहीं आ पा रही थी लेकिन उसे ढांढस देने के लिए एक कुत्ता पूरी रात 10 घंटे तक उसके लिए खड़ा रहा।

इसके बाद सुबह होने पर 77 साल की झुमेई से रहा नहीं गया। दरअसल झुमेई देर रात से इस कुत्ते को ही देख रही थीं और ये समझने की कोशिश कर रहा था कि ये कुत्ता गटर के पास क्या कर रहा है।
विज्ञापन


सुबह 6 बजे के करीब उन्होंने देखा कि कुत्ता अब भी वहीं है तो उन्होंने वहां जाकर देखने का फैसला किया।

गटर में पड़ी कुतिया को देखकर उनका मन भर आया और उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया। जिसके बाद कुत्तों का ये प्रेमी जोड़ा अपने रास्ते चला गया।

देखें कुत्ते की ये प्यारी सी लव स्टोरी:








































और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें