फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हो गया जो भरी क्लास में प्रोफेसर ने कर दी ऐसी करतूत

Wed, 03 Oct 2012 03:29 PM IST
वाशिंगटन।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में एक विश्वविद्यालय प्रोफेसर को क्लास के सामने कपडे़ उतारने के बाद पुलिस द्वारा रक्षात्मक हिरासत में लिया गया। प्रोफेसर ने इस हरकत के बाद छात्रों पर चिल्लाना शुरू कर दिया। मिशीगन स्टेट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि स्थानीय पुलिस के डिसपैच सेंटर में एक फोन आया, जिसमें कहा गया कि विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग बिल्डिंग से छात्रों के चिल्लाने की आवाज आ रही है। इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और उस प्रोफेसर को पकड़ लिया। हालांकि प्रोफेसर के नग्न होने के कारण का पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि वो किसी मानसिक विकार के चलते नग्न हुआ।
विज्ञापन


एबीसी न्यूज ने बताया कि पकड़ने के बाद उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। इसमें कहा गया है कि किसी को चोट नहीं आई है और प्रोफेसर के ऊपर भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। छात्रों ने सोशल मीडिया में उस व्यक्ति का नाम भी पोस्ट किया, लेकिन विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने व्यक्ति की पहचान की पुष्टि नहीं की।
छात्रों ने सोशल साइट पर एक फोटो पोस्ट की और इसमें लिखा कि हमारे गणित के अध्यापक ने भरी क्लास में अपने कपड़े उतार डाले और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एक छात्र ने प्रोफेसर की करतूत का पूरा ब्यौरा समाचार चैनलों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें