आपने बाल-बाल बचने वाला मुहावरा सुना होगा लेकिन इस महिला की कहानी सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
डेली मेल की खबर के अनुसार, चीन में इस महिला के साथ ऐसी दुर्घटना हुई कि उसमें किसी का बच जाना, आश्चर्य से कम नहीं।
ये हैं दुनिया की 5 सबसे अजीबोगरीब और खतरनाक आंखें
लियू यून नाम की ये महिला चार महीने की गर्भवती है। पैसेंजर सीट पर बैठकर वो अपने पति के साथ कहीं जा रही थी। दक्षिणी-पश्चिमी चीन के चोंगकिंग में हुई ये घटना वाकई दिल दहलाने वाली है।
'वो मुझसे सुंदर कैसे?' और फिर दोस्त ने किया कुछ ऐसा कि...
ये पति-पत्नी अपनी कार में बैठकर जा रहे थे और तभी 25 फुट का एक बाड़ा उनकी कार पर गिर पड़ा और ड्राइवर सीट की खिड़की के आर-पार हो गया।
वो बताती हैं कि हमारी कार एकदम से बेकाबू हो गई और वो अपने पति की ओर गिर पड़ीं। लेकिन किस्मत की धनी से महिला इस हादसे में बाल-बाल बच गई।